Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नगर पंचायत में सफाई पर 83.85 लाख रुपये खर्च-विधायक:स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट, मंत्री विजय सिन्हा ने जांच-कार्रवाई का दिया आश्वासन


पश्चिम चंपारण के चनपटिया नगर पंचायत में सफाई, कचरा प्रबंधन और चलंत शौचालयों की मरम्मत पर हुए भारी खर्च को लेकर बिहार विधानसभा में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने तारांकित प्रश्न और पूरक बहस के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग से इस संबंध में जवाब मांगा। शौचालयों की मरम्मत पर 5,74,138 रुपये खर्च विधायक अभिषेक रंजन ने सदन को बताया कि विभागीय उत्तरों से यह स्पष्ट होता है कि चनपटिया नगर पंचायत ने मात्र दो चलंत (टिन शेड युक्त) शौचालयों की मरम्मत पर 5,74,138 रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने इस खर्च को चौंकाने वाला बताया। विधायक ने सवाल किया कि जब शहरी आवास योजना के तहत एक गरीब परिवार को 2 लाख रुपये में पक्का मकान और शौचालय मिलता है, और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, तो एक अस्थायी शौचालय की मरम्मत पर इतना बड़ा व्यय किस तकनीकी मानक और दर सूची के आधार पर स्वीकृत हुआ। कचरा प्रबंधन पर 64.08 लाख रुपये दिए सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में चनपटिया नगर पंचायत में सफाई पर 83.85 लाख रुपये, कचरा प्रबंधन पर 64.08 लाख रुपये, शौचालय मद में 5.74 लाख रुपये और अन्य संसाधनों की खरीद पर 2.60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। इस भारी खर्च के बावजूद नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में चनपटिया राज्य स्तर पर शीर्ष-10 में 8वें स्थान पर था, लेकिन दो वर्षों में यह 142वें स्थान पर फिसल गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखा गया है। मंत्री बोले-अनियमितता पर जांच कराई जाएगी बहस के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सदन में आश्वासन दिया कि वे इस पूरे मामले को स्वयं देखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles