Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नगर परिषद ने रामरेखा घाट पर अतिक्रमण हटाया:सावन में कांवरियों की सुविधा के लिए विशेष अभियान


बक्सर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही रामरेखा घाट पर भगवान शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। रविवार से बड़ी संख्या में कांवरियों के गंगा जल लेने पहुंचने की संभावना को देखते हुए, नगर परिषद ने शनिवार को रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम हो सके।नगर परिषद की टीम ने रामरेखा घाट परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। घाट की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई गई, जिससे गंगा स्नान और जलभराई के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही, घाट पर मौजूद पंडा समाज से भी सीढ़ियों पर रखी चौकियों को हटाने का अनुरोध किया गया, ताकि श्रद्धालुओं के लिए रास्ता पूरी तरह खुला रहे।नगर परिषद के सिटी मैनेजर ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई। पांच दिन पहले से ही दुकानदारों को माइकिंग और व्यक्तिगत रूप से सूचना देकर अपनी दुकानें रास्ते से हटाने का अनुरोध किया गया था। इसी प्रकार, पंडा समाज से भी घाट की सीढ़ियों पर रखी चौकियों को हटाने के लिए कहा गया था।सिटी मैनेजर ने आगे बताया कि पूर्व सूचना के बावजूद जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, वहां शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाकर रास्ता खाली कराया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी के रोजगार को प्रभावित करना नहीं, बल्कि सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।नगर परिषद ने जानकारी दी कि पूरे सावन माह में रामरेखा घाट पर नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles