खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से चार पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें वार्ड संख्या-27 के चंपा नगर में 20 लाख 24 हजार 700 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर कारण कुमार सिंह, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, रविन्द्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, प्रिंस कुमार, साहिल कुमार, रिंकू सिंह, विभा देवी, अनामिका कुमारी, सुबोध कुमार ठाकुर और अजय कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या-05 के रामचंद्रा में 20 लाख 71 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया। यहां के निवासियों ने बताया कि बरसात में कीचड़ और जलजमाव की समस्या रहती थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। सड़क निर्माण से अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस दौरान वार्ड पार्षद मीना देवी, शशिधर प्रसाद सिंह, अनिल रजक, रोहित कुमार, कुंडी कुमार, अंकित कुमार, मोहन कुमार, अंजुल देवी, चांदनी देवी, सबिता देवी, नीलम देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी और चुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
नगर सभापति ने किया 4 सड़क योजनाओं का किया उद्घाटन:खगड़िया में 1 करोड़ रुपये की लागत से बनी PCC सड़कें