Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नदी में डूबे युवक का 43 घंटे बाद मिला शव:NDRF की टीम ने बटाने नदी से निकाला, झाड़ियों में फंसा हुआ था शव


पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बटाने नदी में शनिवार को डूबे बिहार के युवक राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी का शव करीब 43 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सियरभूका पूर्णाडीह बगीचा के समीप नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस की लगातार खोजबीन के बावजूद शव का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को बुलाया गया। सोमवार को एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गगन सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया और झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी थी। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे थे तीन युवक मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी स्व. जगनारायण चंद्रवंशी के 32 वर्षीय पुत्र राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी के रूप में हुई है। वह टेंपो चालक था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को औरंगाबाद से युवकों की एक टोली पिकनिक मनाने के लिए डेमा पउरा गांव के बेलघटी के समीप बटाने नदी किनारे पहुंची थी। इसी दौरान युवक नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में दोनों की तलाश शुरू की। रविवार को रितिक का मिला था शव लगातार तलाश के दौरान रविवार को रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन राजू का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद भी पुलिस और ग्रामीण नदी के आसपास लगातार खोजबीन करते रहे। नदी में पानी का बहाव और झाड़ियों के कारण तलाश में परेशानी आ रही थी। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने अभियान तेज किया और नदी की धारा तथा संभावित बहाव वाले स्थानों को खंगाला। इसी दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सियरभूका पूर्णाडीह बगीचा के पास झाड़ियों में राजू का शव फंसा मिला। टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया रेस्क्यू अभियान के दौरान हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा समेत पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी जुटाई है। बटाने नदी में लगातार दो युवकों की डूबने से मौत की घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ टीम ने करीब 43 घंटे बाद राजू का शव बरामद कर अभियान पूरा किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles