नप के सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर पर हुई हवाई फायरिंग, बाल-बाल बचे

Date:

नप के सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर पर हुई हवाई फायरिंग, बाल-बाल बचे

सीवान .

नगर परिषद सीवान से जुड़ी सफाई एजेंसी के एक सुपरवाइजर पर गुरुवार की शाम हवाई फायरिंग की घटना सामने आयी है. घटना गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिगना ढाला के पास हुई. जहां बाइक सवार अपराधियों ने सुपरवाइजर पर हमला करने का प्रयास किया. हालांकि संयोगवश वह बाल-बाल बच गये. नगर परिषद क्षेत्र में 5 दिन पूर्व से सर्जिकल सिक्योरिटी एंड कलेक्शिनिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सफाई कार्य कराया जा रहा है. इसी एजेंसी में कार्यरत सुपरवाइजर जय किशोर श्रीवास्तव जो देवरिया जिले के निवासी हैं और वर्तमान में मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में रह रहे हैं. गुरुवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और जिगना ढाला के समीप पहुंचते ही हवाई फायरिंग कर दी. पीड़ित जय किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि वह सीवान शहर के बबुनिया मोड़ के पास गये थे और वहां से लौटते समय कुछ लोग पीछा करने लगे. जिगना ढाला के पास पहुंचते ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए हमला करने की कोशिश की व उनकी बाइक को भी धक्का मारा.

मौके पर पुलिस थी मौजूद

उन्होंने बताया कि मौके के समीप ही पुलिस की टीम मौजूद थी. जिसने तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. जिससे उनकी जान बच सकी. घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पीड़ित ने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने सिटी मैनेजर ओमप्रकाश एवं स्वच्छता पदाधिकारी उज्जवल तिवारी को मौके पर भेजा. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ित को नगर परिषद कार्यालय लेकर आए. नगर परिषद के अधिकारियों के द्वारा नगर परिषद कार्यालय सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहे का सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी निकाला जा रहा है ताकि संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके. कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है.इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post नप के सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर पर हुई हवाई फायरिंग, बाल-बाल बचे appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp