Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के मनिका में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष:कई लोग जख्मी; मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त


लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो वाहन भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया। उसके साथ निखिल यादव, अंकित यादव, शिवम तिवारी, अमित कुमार और सौरभ सिंह को भी पकड़ा गया। सभी आरोपी रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। विवादित जमीन पर कब्जा पर हुआ विवाद थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि अभिमन्यु यादव अपने बाहरी सहयोगियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर कामाख्या प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में कामाख्या प्रसाद समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक ब्रेजा वाहन जब्त किया है। कामाख्या प्रसाद के बेटे जितेंद्र कुमार के आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने और बाहरी तत्वों को बुलाकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles