रांची| सरकार द्वारा राज्य के सभी विवि के अंगीभूत कॉलेजों में इसी सेशन से क्लस्टर सिस्टम लागू किया है। आजसू द्वारा इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि इस सिस्टम को वापस नहीं लिया तो राज्यभर के विवि और कॉलेजों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन और छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि बिना शिक्षाविदों, छात्र संगठनों और िववि समुदाय से व्यापक संवाद किए नई व्यवस्था थोपने की कोशिश की जा रही है। रांची| रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संचालित वोकेशनल कोर्सों के शुल्क का 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की वसूली को लेकर पीजी विभागों और कॉलेजों को लेटर भेजा है। वोकेशनल कोर्स निदेशकों और प्राचार्यों को वर्ष 2024-25 तक की आय पर देय 20 प्रतिशत राशि का पूरा विवरण 15 दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है। रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की राशि आरयू सीवीएस फंड में हस्तांतरित की जाए। साथ ही कोर्सवार और वर्षवार बकाया राशि का विवरण मांगा गया है।
नवनियुक्त कुलपति का शिक्षण मंडल ने किया अभिनंदन, स्मृति चिह्न भेंट की