Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिली सराहना


भास्कर न्यूज | गिरिडीह जी डी बगड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को सत्र 2025-2028 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत तथा सत्र 2021-2024 के स्नातक विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य निर्मल झुनझुनवाला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि साजी जॉन, प्रधानाध्यापक, सेंट जोसेफ स्कूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय बगड़िया ने की। सचिव संगीता बगड़िया, सोनम बगड़िया, स्तुति बगड़िया, सेवा सदन के डॉ. विकास माथुर, डॉ. श्यामल, डॉ. वर्षा भारती, जी डी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा, आलोक मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। नए सत्र के विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं स्नातक विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और धैर्यपूर्वक करते हुए समाज की सेवा करेंगे।विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर किरण ने संस्थान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षकों के समर्पण और अनुशासन के कारण इस वर्ष विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जानवी कुशवाहा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेशमी कुमारी, अभिलाषा टुड्डू एवं राजीव कुमार ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ने गिरिडीह जैसे सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त करने पर गर्व व्यक्त किया। अध्यक्ष अजय बगड़िया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की सफलता में कुमारी नीलिमा, पायल दास गुप्ता, अंशिका, स्वाति, बसंती, सपना एवं अभ्यकिशोरी सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles