Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत:तेज आंधी-बारिश के दौरान हुई घटना, 2 पुरुष और 1 महिला शामिल


नवादा में मंगलवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पहली घटना अकबरपुर प्रखंड के शकरपुर गांव में हुई। यहां 55 वर्षीय किसान नरेश सिंह खेत की फसल देखने गए थे। बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक तेज बिजली कड़की और सीधे नरेश पर गिर पड़ी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर पर जब लाश पहुंची तो पत्नी और बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े। “पापा खेत से लौटेंगे, खाना बनाया है,” कहकर इंतजार कर रहे छोटे बच्चे अब पिता की लाश देखकर सन्न रह गए। पत्नी और पांच परिवार को छोड़कर चले गए हैं किसान परिवार से घर के सबसे गार्जियन के रूप में थे। खेत जाने के दौरान बिजली की चपेट में आए दूसरी घटना नया गांव में सामने आई। यहां भी छोटे रविदास (55) खेत की ओर जा रहे थे और आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उन पर ही थी। तीसरी घटना नरहट प्रखंड में हुई, जहां लगभग 50 वर्षीय गिरिजा देवी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles