Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में करंट लगने से शख्स की मौत:11 हजार वोल्ट की अर्थिंग की चपेट में आने से हादसा, 5 बेटियों-एक बेटे का था पिता


नवादा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा गांव की है। मृतक की पहचान सरजू यादव(50) के रूप में हुई है। सरजू यादव अपने जानवरों को चराने के लिए खेत में ले गए थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली तार की अर्थिंग वाली लाइन अचानक उनके संपर्क में आ गई। करंट का तेज झटका लगने से वे खेत में ही गिर पड़े। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें गिरते हुए देखा और तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्हें किसी तरह उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजली लाइनों का रखरखाव नहीं होने से हादसा स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बिजली लाइनों का उचित रखरखाव नहीं किया जाता, जिससे जर्जर तार और खराब इंसुलेशन जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। सरजू यादव अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा तारों की समय पर मरम्मत और रखरखाव किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। इस घटना ने नवादा जिले में बिजली व्यवस्था की बदहाली को एक बार फिर उजागर किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles