![]()
नवादा की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में करोड़ों की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई वारिसलीगंज के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान की गई। जिनमें माफी गली और वारिसलीगंज अडानी सीमेंट फैक्ट्री के पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन के पास शामिल हैं। अपराधियों के पास से 7 मोबाइल बरामद पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल 7 मोबाइल फोन (जिनमें 2 आईफोन शामिल हैं), एक लेनदेन की कॉपी, फर्जी सिम कार्ड, फर्जी एटीएम कार्ड, पासबुक और साइबर ठगी के पैसे बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और अन्य प्रकार के लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को ठगते थे। इसके लिए वे ग्राहक डेटा का इस्तेमाल करते थे, जिसमें ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते जैसी जानकारी होती थी। वे इन नंबरों पर संपर्क कर लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे। वारिसलीगंज थाना में अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 376/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान करण रॉयल (23 वर्ष, पिता सुधीर कुमार, ग्राम माफी गली, वार्ड नं. 02, वारिसलीगंज), नीरज कुमार (23 वर्ष, पिता रामनरेश राय, सा. बलवापर, वारिसलीगंज), सोनू कुमार (28 वर्ष, पिता स्व. सुरेंद्र राउत, सा. अपसढ़, वारिसलीगंज) और धनराज कुमार (24 वर्ष, पिता टुनटुन तांती, सा. लीला बिगहा, वारिसलीगंज) के रूप में हुई है। बरामद सामानों का विवरण इस प्रकार है: 71,300 रुपये नकद, 2 आईफोन मोबाइल, 26 फर्जी एटीएम, 7 फर्जी पासबुक, 2 फर्जी सिम, 3 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 लेनदेन की कॉपी, 6 चेकबुक, 1 आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और 1 वोटर कार्ड।

