Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प:पुलिस के सामने चलीं लाठियां, 6 से अधिक घायल, घायल बोला-100 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


नवादा के महेशपुर और कठोखरी गांवों में खेत विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। विवाद की शुरुआत महेशपुर निवासी सुरेंद्र चौहान और कठोखरी निवासी प्रवेश यादव के बीच खेत में जानवर घुसने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। 100 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा घायल सुरेंद्र चौहान ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि प्रवेश यादव के पक्ष के करीब 100 लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रही और उसकी मौजूदगी में ही मारपीट होती रही। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और अन्य चिकित्सा संस्थानों में चल रहा है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया। वायरल वीडियो की हो रही जांच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद महेशपुर और कठोखरी गांवों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles