Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में ड्रोन से 4 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त:6000 किलो जावा महुआ- 505 लीटर तैयार शराब जब्त, कारोबारियों की पहचान कर रही पुलिस


नवादा जिले में उत्पाद विभाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज सुबह ड्रोन की मदद से जंगल में छापेमारी की। अकबरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर कोलवा पहाड़ी जंगल में चार अवैध शराब भट्ठियों को चिन्हित कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी दल ने मौके से 6000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया, जिसे घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 505 लीटर तैयार महुआ शराब भी बरामद की गई। इसमें से अधिकांश शराब को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया, जबकि शेष सामग्री को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है। शराब कारोबारियों की पहचान जारी इस पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने किया। टीम ने शराब कारोबारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्पाद विभाग ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व जहरीली शराब बनाकर लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की सूचना तुरंत उत्पाद टीम या पुलिस को दें, ताकि शराब माफिया को जड़ से उखाड़ा जा सके। पुलिस और उत्पाद विभाग ऐसे अभियानों के जरिए शराब तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। यह ड्रोन आधारित कार्रवाई नवादा में अवैध शराब उद्योग के खिलाफ विभाग के सख्त रुख को दर्शाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles