नवादा के अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सदर एसडीओ अमित अनुराग और एसडीपीओ हुलास कुमार की देखरेख में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखना था। अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर ने बताया कि बकरीद पर्व के अवसर पर सभी संवेदनशील स्थलों, मंदिरों और मस्जिदों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अंत में, सभी उपस्थित शांति समिति सदस्यों को आगामी बकरीद पर्व की बधाई दी गई और आपसी भाईचारे, सौहार्द तथा शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवादा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल नवादा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर, अंचल अधिकारी नवादा सदर, नगर थाना नवादा और बुंदेलखंड थाना नवादा के थाना प्रभारियों सहित अन्य शांति समिति सदस्य उपस्थित थे।
नवादा में बकरीद को लेकर शांति समिति बैठक:आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील