Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में बेटियों की सुरक्षा पर एपवा का प्रोटेस्ट:CM सम्राट चौधरी का पुतला जलाया, सरकार से सुरक्षा की गारंटी मांगी


नवादा जिले में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर एपवा ने प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाल की घटना पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को जवाबदेह होना पड़ेगा। एपवा की सावित्री देवी ने जोर देकर कहा कि छात्रों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी उठाए सवाल सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे पूरा समाज देख रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि छेड़छाड़ और अपराध में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि आरोपियों की संपत्ति जब्त कर नाबालिग पीड़िता के परिवार को दी जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। सावित्री देवी ने कहा कि सरकार से यह पूछा जा रहा है कि क्या गरीब बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने का हक नहीं है। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उन्होंने साफ किया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है। एपवा ने बताया कि जिले में करीब छह जगहों पर सभा और विरोध कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी कड़ी में अकौना के पास महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा मिले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles