Home india नवादा में रामनवमी शोभायात्रा से पहले फ्लैग मार्च:DM बोले-जुलूस के 24 घंटे...

नवादा में रामनवमी शोभायात्रा से पहले फ्लैग मार्च:DM बोले-जुलूस के 24 घंटे के भीतर झंडे-पताकाएं हटाएं, प्रशासन अलर्ट

0
नवादा में रामनवमी शोभायात्रा से पहले फ्लैग मार्च:DM बोले-जुलूस के 24 घंटे के भीतर झंडे-पताकाएं हटाएं, प्रशासन अलर्ट


नवादा में रामनवमी पर्व के अवसर पर शांतिपूर्ण शोभायात्रा सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च 29 मार्च को होने वाली शोभायात्रा से पहले जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से शुरू हुआ। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर मेन रोड, अंसार नगर, मस्तानगंज, सद्भावना चौक, शोभिया, गोंदापुर, बड़ी दरगाह, भगत सिंह चौक और संकटमोचन सहित कई संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों से गुजरा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने नगर परिषद, नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी को शोभायात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने और जुलूस समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी झंडे व पताकाएं हटाने का निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अमित अनुराग एसडीपीओ हुलास कुमार नवादा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला स्तरीय व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version