Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में रास्ता बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:मारपीट में 2 लोग गंभीर घायल; सिर में चोट लगने पर महिला रेफर


बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। मामला थाली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का है। बताया जा रहा है कि रास्ता बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर महिला रेफर घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर श्रुति कुमारी ने बताया कि बचिया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया। निजी जमीन पर सोलिंग कराने का आरोप घायल के परिजन सकलदेव प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव के मनोज कुमार उनकी निजी जमीन पर जबरन सोलिंग का काम करवा रहे थे। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि वे शिकायत लेकर थाली थाना भी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। डायल 112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles