Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में हिसुआ आहर से मिली सिरकटी लाश:कई दिन पुराना क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस;फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य


नवादा के हिसुआ नगर स्थित गया-राजगीर फुलवरिया गांव बाईपास रोड के आहर से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव को पानी की सतह पर तैरते हुए देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव को पानी से बाहर निकालते समय उसका सिर धड़ से अलग हो गया। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से इसे आहर में फेंका गया हो। शव पर गर्म इनर समेत 5-6 जोड़ी कपड़े थे, जिससे यह किसी विक्षिप्त व्यक्ति का होने का संदेह है। सफाई कर्मियों की मदद से शव बाहर निकाला घटना की सूचना डायल 112 टीम को दी गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और एसआई स्वीटी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पार्षद अशोक सिंह के सहयोग से नगर परिषद के सफाई कर्मियों की मदद से शव को आहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या का मामला है या अप्राकृतिक मौत।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles