Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में 18 लाख गबन मामले में शिक्षक अरेस्ट:प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण राशि में गड़बड़ी का आरोप, FIR दर्ज


नवादा में प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकी बीघा के एक शिक्षक को 18 लाख रुपये से अधिक के भवन निर्माण राशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने रणधीर कुमार नामक इस शिक्षक को पकड़ा है, जो प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकी बीघा में पदस्थापित हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई यह मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सामने आया। मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी (FIR) में विद्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित राशि के दुरुपयोग और 18 लाख रुपये से अधिक की कथित अवैध निकासी का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोमवार को कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक रणधीर कुमार को त्रिलोकी बीघा स्थित एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। मुफस्सिल थाना के दरोगा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवेदन और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। सदर अस्पताल में कराया मेडिकल दरोगा वीरेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद शिक्षक रणधीर कुमार का नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles