Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति और सास पर हत्या का आरोप, पिता बाेले- दामाद नशे में करता था मारपीट


नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में 25 वर्षीय विनिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 5 साल पहले हुई थी शादी मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले सोनू कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद सोनू कुमार नशे में विनिता के साथ अक्सर मारपीट करता और उसे प्रताड़ित करता था। पिता का कहना है कि उनका दामाद नशे का आदी था। आत्महत्या का रूप देने को फांसी पर लटकाया पिता के अनुसार, शनिवार रात भी विनिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया गया। पिता ने पति और सास पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना रविवार को पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। विनिता अपने पीछे तीन वर्ष के एक बेटे को छोड़ गई है। मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना को भी हत्या का एक कारण बताया है। थाना प्रभारी बोले- मामले की जांच जारी नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles