Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशा करने से रोका तो कर दी पिटाई:बख्तियारपुर में 3 लोग घायल, पुलिस के आने से पहले हमला करने वाले फरार


पटना के बख्तियारपुर में कुछ युवकों ने ईंट भट्‌ठा मालिक चट्‌टान सिंह के बेटे और भतीजे के साथ मारपीट की। इनलोगों ने युवकों को नशा करने से मना किया था। मारपीट में तीन घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालक गंभीर है। पीड़ित पक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि मैंने कुछ युवकों को नशा करने से रोका था, जिस पर वे भड़क गए। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मैंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना रानीसराय शिवालय मुक्तिधाम के पास की है। एक को पटना रेफर किया घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल राहुल नामक युवक की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। एक अन्य युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि तीसरे युवक की नाक टेढ़ी हो गई है और उसे बोलने में भी परेशानी हो रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles