Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशा कारोबार, अवैध तस्करी और उत्खनन पर लगाएं विराम : एसपी

एसपी अमन कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। एसपी ने ईद उल मिलाद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बढ़ाने को कहा। बैठक में महिला अत्याचार, छेड़खानी, बलात्कार और पोक्सो से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस किया गया। एसपी ने इन श्रेणियों के लंबित कांडों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। वर्ष 2025 से पहले के सभी लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने को कहा गया। समीक्षा में बताया गया कि जुलाई 2026 में जिले के विभिन्न थानों में 317 कांड दर्ज हुए। इसी अवधि में 668 कांडों का निष्पादन किया गया। पुलिस ने 1225 वारंट और कुर्की आदेशों का निष्पादन किया। 1749 पासपोर्ट सत्यापन भी पूरे किए गए। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। अवैध मादक पदार्थ कारोबार, संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles