
सिमडेगा. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसपी को सूचना मिली थी कि चीकटोली नैगमटोली के समीप जाहिद खलिफा नामक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर जाहिद खलिफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली टैबलेट के पांच पत्ते (कुल 60 कैप्सूल) तथा अन्य नशीली दवा के छह पत्ते (कुल 60 कैप्सूल), यानी कुल 120 नशीली कैप्सूल बरामद की गयी थी. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगी के रूप में खैरनटोली, चट्टान मोहल्ला निवासी शेख अराफात का नाम उजागर किया था. पुलिस ने मामले की पुष्टि के बाद कार्रवाई करते हुए शेख अराफात (23 वर्ष) को भी आज गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी शेख अराफात (पिता- स्व शेख असलम), खैरनटोली, चट्टान मोहल्ला, थाना व जिला सिमडेगा, स्थायी पता किंदिरकेला, थाना बसिया, जिला गुमला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार शेख अराफात पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी टीम में पुअनि मुरताज अंसारी, सअनि अमरेंद्र सिंह, आरक्षी पराव टुड्डू, आरक्षी सुनील राम व चालक रामजीत सिंह शामिल थे.
The post नशीली कैप्सूल कारोबार में शामिल युवक गिरफ्तार, जेल appeared first on Prabhat Khabar.
Post Views: 5