Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:40 लोगों ने टीम को घेरा, कांस्टेबल के सिर पर लोहे के रॉड से हमला


पूर्णिया में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें GMCH पूर्णिया में एडमिट किया गया है। उनका इलाज जारी है। घायल जवान की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र में बहाल आरिफ हुसैन (25) के रूप में हुई है। घटना श्रीनगर थाना की है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में श्रीनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से शराब के नशे में धुत्त 4 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची ही थी कि कांस्टेबल को अकेला पाकर गिरफ्तार नशेड़ियों के परिजनों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया
40 से अधिक लोगों ने घेर लिया था एसडीपीओ ने कहा कि 40 से अधिक की संख्या में आए परिजनों ने घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ ने भीड़ को समझाने और पीछे हटाने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने पीछे से मोहम्मद आरिफ के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला कर दिया। लोहे की रॉड लगते ही सिपाही मोहम्मद आरिफ जख्मी हो गए। पुलिस को आते देख आरोपियों के परिजन भाग निकले।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जख्मी कांस्टेबल को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया। घटना को लेकर GMCH के डॉक्टर ने कहा कि सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई है और अधिक खून बहने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसडीपीओ 2 ने आगे कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles