Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाई समाज को सशक्त बनाने के लिए हुई बैठक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नाई समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ ने राज्य के सभी नाई संगठनों को एक मंच पर लाने तथा नाई पार्लियामेंट के गठन का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य समाज की एकता मजबूत करने के साथ उसकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज बुलंद करना है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और संगठन में निहित है। आपसी मतभेद भुलाकर सभी संगठनों को एकजुट होना होगा, तभी समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि नाई समाज की समस्याओं, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए साझा मंच जरूरी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles