Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग के यौन शोषण मामले में भाई से मारपीट:केस वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपी, परिवार बोला- SP साहब बचा लो


सहरसा में एक नाबालिग के यौन शोषण मामले में नया मोड़ आ गया है। केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गुरुवार को सहरसा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। नाबालिग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल यह मामला सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि उसी वार्ड के नीरज कुमार नामक युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया। आरोपी ने नाबालिग की कई तस्वीरें भी खींचीं और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। 1 को थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सिमरी बख्तियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बीते 31 मार्च को आरोपी ने नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की और उसे धमकी दी कि यदि केस जल्द खत्म नहीं कराया गया तो वह उसकी जान ले लेगा। इस संबंध में भी 1 अप्रैल को सिमरी बख्तियारपुर थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन घटनाओं के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भी कर रहा है। पीड़िता की मां ने सहरसा पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles