Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग बालिका के किडनैपिंग मामले में महिला अरेस्ट:दो माह पहले अपहरण, बालिका बरामद नहीं; मुख्य आरोपी समेत तीन फरार


शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी राजकुमार वर्मा की पत्नी बताई गई है। यह घटना दो माह पहले हुई थी, जिसके संबंध में अपहृत बालिका के पिता ने कोसुंभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपहृत बालिका आठवीं कक्षा की छात्रा है। दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार महिला उर्मिला देवी के पुत्र सन्नी कुमार सहित कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस सब इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार ने बताया कि दो माह बीत जाने के बाद भी अपहृत बालिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। साथ ही, मुख्य आरोपी सन्नी कुमार सहित तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अपहृत बालिका की बरामदगी और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में नामजद अभियुक्त उर्मिला देवी पुलिस की पकड़ से फरार चल रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Popular Articles