नालंदा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेरहमी से हत्या की गई है, शरीर पर जगह-जगह चाकू गोदने के निशान मिले हैं। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक भगवन कुमार(22) भदौर के डुमरिया गांव का रहने वाला था। दिल्ली में काम करता था, कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के घड़ियारी गांव की है। मृतक के भाई चिंटू ने बताया कि चेचेरी नानी की डेथ हो गई थी। श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मेरा भाई ननिहाल गया था। गांव में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 9 बजे एक युवक के साथ बाइक से गांव की ओर निकला था। रास्ते में बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर गिया। जीराइन नदी के किनारे खंधा के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। डरा-धमका कर साथ गए युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लाठी, डंडे, बेल्ट, फाइटर, चाकू और पिस्तौल की बट से भगवन पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा गया। कान कटा हुआ था। दोनों हाथ के नाथ उखाड़ लिया गया था। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गांव से लड़की लापता हुई थी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भागे-भागे मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ भगवन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया, लेकिन परिजन अपनी सुविधा के अनुसार बाढ़ लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना का मुख्य कारण पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, करीब चार-पांच महीने पहले इसी गांव की एक लड़की लापता हुई थी, जिसका आरोप भगवन कुमार पर लगा था। हालांकि लड़की दो-तीन दिनों में वापस आ गई थी। ‘मेरे भाई ने किसी को नहीं भगाया था’ मृतक के भाई चिंटू का कहना है कि भगवन ने उस समय दिल्ली में था। उसने खुद बेकसूर साबित करने के लिए खुद के दिल्ली में होने का सबूत भी दिया था। इसके बावजूद लड़की के पक्ष के लोग खुन्नस पाले हुए थे। वो लोग भगवन के गांव आने का इंतजार कर रहे थे। ‘पहले से टारगेट करके रखा था’ वहीं, इस संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि मामला पुराने रंजिश और लड़की के भागने के विवाद से जुड़ा है। आरोपियों को पता था कि युवक अपनी नानी के ब्रह्मभोज में शामिल होने जरूर आएगा, इसलिए उन्होंने पहले से ही उसे टारगेट कर रखा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी की जाएगी।
नालंदा में पीट-पीटकर युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग में वारदात:नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने आया था; शरीर पर चाकू के निशान, दोनों हाथ का नाखून उखाड़ा