![]()
नालंदा में अपराधियों ने गुरुवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। बाजार से घर लौटते समय गोली मारी गई है। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान सुभाष स्कूल फील्ड निवासी राजीव कुमार(45) के तौर पर हुई है। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र की है। खुदागंज के कंचनपुर निवासी राजीव कुमार वर्तमान में इस्लामपुर में अपना घर बनाकर रह रहे हैं और जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। बीती रात जब वह बाजार से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके घर के पास ही निशाना बनाया। अपराधियों ने राजीव की पीठ में पीछे से गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। जांच के लिए FSL को बुलाया हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और जांच के लिए डीआईयू तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। लेनदेन का विवाद और प्राथमिकी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल राजीव कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह हमला पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर किया गया है।


![IPL 2026 [WATCH]: Virat Kohli’s hilarious stump mic comment during RCB vs KKR clash goes viral](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/05/Virat-Kohlis-hilarious-stump-mic-comment-during-RCB-vs-KKR-clash-goes-viral.webp)