![]()
नालंदा के इसुआ गांव में रविवार की शाम बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान उदय साव(47) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की है। गांव के ही श्रवण पासवान के पुत्र की बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था। सड़क पर गाड़ी साइड लेने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से रोड़ेबाजी होने लगी। हंगामे के बीच असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की कर दी। विवाद से कोई लेना-देना नहीं है घायल के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता का विवाद से कोई लेना-देना नहीं था।घर के बाहर सड़क किनारे बैठे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। झगड़े के दौरान उन्हें निशाना बन गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि बारात में गाड़ी साइड करने के मामूली विवाद में रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

