Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में राइस मिल में मजदूर की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; काम खत्म होने के बाद सोने गए थे, फिर नहीं जगे


नालंदा में पटेल एग्री राइस मिल में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका है। मृतक उपेंद्र चौधरी(42) हिलसा के अकबरपुर के रहने वाले थे। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर की है। करीब चार-पांच साल से राइस मिल में बोरा ढोने का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह काम खत्म करने के बाद गुरुवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच सोने चले गए थे। शाम पांच बजे जब लोग उन्हें खाना खाने के लिए उठाने गए, तो वह अचेत अवस्था में मिले। कोई बीमारी नहीं थी मृतक के भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि चाचा के मोबाइल पर जब कॉल किया तो दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया। जिसके बाद मौत की खबर मिली। उन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। सीने में हल्का दर्द होने पर स्थानीय स्तर पर दवा ली थी। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच और प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles