Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निकाह भोज में 'खस्सी' की जगह 'मुर्गा' परोसने पर बवाल:सहरसा में बाराती-शराती भिड़े, लाठी-डंडा चलने पर 6 से ज्यादा लोग घायल


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में निकाह की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब भोज में परोसे गए खाने को लेकर बाराती और शराती आमने-सामने आ गए। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें निकाह से पहले भोज में ‘खस्सी’ (मटन) परोसने की बात कही गई थी, लेकिन खाने के समय ‘मुर्गा’ (चिकन) परोसा गया। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ निकाह जानकारी के अनुसार, नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड संख्या-12 स्थित बलवापार निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की पुत्री के साथ तय हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे निकाह की रस्में शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुईं और इसके बाद मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया। भोज के दौरान शुरू हुआ विवाद दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले उन्हें मटन (खस्सी) खिलाने की बात कही गई थी। लेकिन जब मेहमान खाना खाने बैठे तो थाली में चिकन परोसा जाने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक और फिर मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लात-घूंसे के साथ लाठी-डंडे भी चले। इस झड़प में दूल्हा पक्ष के मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूल्हे के चाचा ने लगाया हमला करने का आरोप घायल मो. इरफान, जो दूल्हे के चाचा हैं, ने आरोप लगाया कि भोजन को लेकर विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles