Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नितिन नबीन की बंगाल यात्रा से पहले प्रदेश भाजपा में फेरबदल, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव और आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले अपने मीडिया प्रकोष्ठ में फेरबदल किया है. इसके तहत पार्टी के पूर्व राज्य महासचिव सायंतन बोस और पार्टी नेता प्रणय राय ने प्रवक्ताओं के तौर पर वापसी की है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ता पैनल के लिए नयी टीम की घोषणा की. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयीं हैं. आदेश राज्य महासचिव व राज्य कार्यालय प्रभारी शशि अग्निहोत्री ने जारी की है.

अनुपम घोष मीडिया विभाग के संयोजक बने

यह संगठनात्मक बदलाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बंगाल दौरे से ठीक पहले किया गया है. मीडिया विभाग में अनुपम घोष को संयोजक बनाया गया है. पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बसुतिया को सह संयोजक नियुक्त किया गया है. यह विभाग पार्टी की प्रेस और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों को संभालेगा.

देवजीत सरकार बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता

अधिवक्ता देवजीत सरकार को राज्य इकाई का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. रितेश तिवारी, सायंतन बोस, केया घोष, प्रणय रॉय, डॉ तन्मय मुखोपाध्याय, सप्तर्षि चौधरी, ओफेलिया सिंह, अंकन दत्ता, मेघा सेन राय, डॉ निखिल प्रसून सिंह, शमिक दासगुप्ता, सुदीप्त गुहा और सेवानिवृत्त मेजर रितिक पाल को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. सप्तर्षि चौधरी पार्टी के प्रकाशनों की भी देखरेख करेंगे. यह फेरबदल केवल प्रवक्ताओं तक सीमित नहीं है.

ये भी पढ़ें: शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत सरकार बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता

जय मलिक आईटी सेल के चीफ नियुक्त

जय मलिक आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख होंगे और उनके साथ चार सह-संयोजक होंगे. इनमें रत्नेश सिंह, रम्यज्योति सरकार, शुभोजीत कर्मकार और सब्यसाची राय के नाम शामिल हैं. उपमन्यु भट्टाचार्य सोशल मीडिया विभाग की देखरेख करेंगे और उनके साथ प्रीतम भट्टाचार्य और कमेलिया सान्याल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. नितिन नबीन की आज 15 सितंबर से दो दिन के बंगाल दौरे पर आ रहे हैं.

The post नितिन नबीन की बंगाल यात्रा से पहले प्रदेश भाजपा में फेरबदल, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles