निशांत को CM फेस प्रोजेक्ट करने की तैयारी:जदयू के यंग विधायकों ने बनाई अलग टीम, चेतन आनंद बोले- लीडरशिप निशांत के हाथ में हो

Date:


जदयू में निशांत कुमार की एंट्री के साथ ही 24 से अधिक विधायकों की ‘टीम निशांत’ की गुप्त बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत को सीएम चेहरा बनाने की रणनीति बनी। ये तय हुआ कि विधायक दल की बैठक में उनका नाम प्रस्तावित किया जाएगा। साथ ही निशांत कहा जाएंगे, क्या-क्या मुद्दा उठाएंगे और किन जिलों से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे, यह सब भी इन्हीं विधायकों ने मिलकर तय किया। जदयू में बढ़ी राजनीतिक हलचल निशांत कुमार के पार्टी में सक्रिय होने के बाद जदयू के अंदर नई राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। कई विधायक खुले तौर पर उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। उन्हें भविष्य का नेतृत्व सौंपने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में हुई इस बैठक में विधायकों ने न सिर्फ राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की, बल्कि संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। चेतन आनंद बोले- पूरी लीडरशिप निशांत को मिले विधायक चेतन आनंद ने कहा, हम लोग चाहते हैं कि पार्टी की पूरी लीडरशिप उनके हाथ में आए। साथ ही बिहार की भी पूरी लीडरशिप निशांत के हाथ में आए। हम लोग चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बने क्योंकि तमाम युवाओं की यह मांग है। आगे कहा, सबसे बड़ी बात है कि 20 साल तक सत्ता उनके पिता और हमारे गार्जियन नीतीश कुमार जी के पास थी। उसके बाद भी एक दाग निशांत कुमार के ऊपर नहीं है। हम लोग चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति ही अब बिहार का नेतृत्व करें। परिवारवाद के आरोप पर दिया जवाब विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया। चेतन आनंद ने कहा कि परिवारवाद क्या होता है कि जब कोई व्यक्ति राजनीति में रहते हुए अपने बेटे को जनता के ऊपर थोप दे। अपने पिता के काम और उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए निशांत जी आगे आए हैं, इसलिए यह परिवारवाद नहीं बल्कि संघर्षवाद है। विधायक दल की बैठक में सीएम के लिए नाम प्रस्तावित होगा विधायक विशाल कुमार ने कहा कि बिल्कुल विधायक दल की बैठक में हम लोग मुख्यमंत्री के रूप में निशांत कुमार का नाम प्रपोज करेंगे। आज का जो माहौल आपने देखा, जिस तरीके से लोग उत्साहित होकर जदयू कार्यालय पहुंचे, वह किसी के बुलाने पर नहीं बल्कि अपने उत्साह से आए थे। आने वाले 25 से 30 साल में निशांत जी मुख्यमंत्री के काम को संभालें और विकास की उसी गति को आगे बढ़ाएं, जिसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने की है। शुभानंद मुकेश बोले- निशांत के आने से नई ऊर्जा जदयू विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से हम लोग नाराज नहीं थे। जब भी हमारा अभिभावक कोई नए रोल में जाता है तो दुख होता है। लेकिन अब निशांत के पार्टी में आने से हमें फिर से नई ऊर्जा मिली है। आने वाले दिनों में निशांत इस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। रूहेल रंजन बोले- पार्टी को मिलेगी नई दिशा इस्लामपुर के विधायक रूहेल रंजन ने कहा कि आज निशांत जी ने पार्टी ज्वाइन की है, इससे जदयू काफी मजबूत होगा। उनके आने से हमें नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा मिलेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उनके आने को लेकर काफी उत्साह है। ‘नीतीश कुमार 2.0’ की जरूरत-ऋतुराज कुमार विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि जब निशांत यात्रा पर निकलेंगे तो उनकी रणनीति यही होगी कि वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, लोगों से मिलेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। जो काम काफी समय से रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। नीतीश जी ने बिहार में पिछले 20 सालों में काफी काम किया है। नीतीश जी के बाद वही व्यक्ति नेतृत्व कर सकता है जिसे उनका मार्गदर्शन लंबे समय से मिला हो, इसलिए हमें नीतीश कुमार 2.0 चाहिए। विधायकों से क्षेत्र की समस्याएं भी जानीं जदयू विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से निशांत जी ने हम MLA लोगों के साथ मीटिंग की है, उसमें उन्होंने यह भी जानने की कोशिश की कि हम जिन क्षेत्रों से आते हैं, वहां की जनता की क्या समस्याएं हैं और उन्हें किन-किन चीजों की जरूरत है। आज उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आप में ही दिखती है नीतीश कुमार की परछाई बैठक में मौजूद एक अन्य विधायक ने भी कहा कि निशांत राजनीति में आने के लिए थोड़ा समय लेना चाहते थे, लेकिन हम लोगों ने उनसे कहा कि अभी ही उनके आने का सही समय है। आप में ही नीतीश कुमार की परछाई दिखाई देती है। बिहार का जो सपना विकसित राज्य बनने का है, उसे आप ही आगे बढ़ाकर पूरा कर सकते हैं। निशांत ने पार्टी जॉइन कर कहा- पिताजी का काम आगे बढ़ाऊंगा निशांत कुमार कल 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए थे। निशांत ने कहा था कि, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ललन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp