Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, 30 किमी के दायरे में मरीजों को मिलेगी मदद


जामताड़ा | जामताड़ा नगर क्षेत्र में 24 घंटे की निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने सेवा की शुरुआत कराई। यह सेवा शिव मंदिर प्रांगण से आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गई। आशा गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में 30 किलोमीटर के दायरे में दिन-रात जरूरत पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस मिलेगी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना है। आर्थिक तंगी या वाहन न मिलने से किसी को परेशानी न हो। सेवा से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मरीज की हालत बिगड़ती है। यह सेवा जीवनरक्षक हो सकती है। विशेष जोर दिया कि अक्सर आर्थिक तंगी या ऐन वक्त पर वाहन न मिल पाने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धन के अभाव या संसाधनों की कमी के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी न झेलनी पड़े ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles