Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


भास्कर न्यूज |चित्तरंजन चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 मई से 5 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत 15 मई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को चिरेका के वर्क्स ऑफिस एवं वर्कशॉप क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से लोगों के सामने रखा। नाटक के माध्यम से “सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को ना कहें” का संदेश प्रमुखता से दिया गया। साथ ही प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों को इसके उपयोग में कमी लाने के लिए प्रेरित किया गया। नाटक में पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। चिरेका प्रबंधन की ओर से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि संस्था पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में भी इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles