Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नुक्कड़ नाटक से नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश:नमामि गंगे ने मधुबनी में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान


जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जन जागरण युवा समिति के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सह सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) नीतीश कुमार पाठक और डीपीओ, नमामि गंगे, आनंद अंकित ने किया। उन्होंने समाहरणालय परिसर से नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने कहा कि नदियां हमारी जीवनरेखा हैं और उनका स्वच्छ एवं अविरल बने रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से नदियों को प्रदूषित होने से बचाने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डीपीओ आनंद अंकित ने बताया कि जिला गंगा समिति, मधुबनी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लगातार स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण और क्विज प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम 31 मार्च तक जारी रहेंगे। मनीष रंजन दास के संयोजन में नाटक दल ने समाहरणालय परिसर और मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन नाटकों के माध्यम से नदियों के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान स्थिति, बढ़ते प्रदूषण, घटते जल स्तर और पर्यावरणीय चुनौतियों को अत्यंत भावपूर्ण तरीके से दर्शाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आमजन ने जिला गंगा समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने नदियों और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रेडा के सहायक अभियंता रमन कुमार, सोनू कुमार, उदय कुमार, राजीव रंजन, कुणाल कुमार, शशिबाला और देवनारायण भंडारी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles