![]()
पश्चिम चंपारण जिले में स्वच्छता और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बेतिया के सागर पोखरा परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छ भारत अभियान और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया। गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने लोगों को आसपास सफाई रखने और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया। साइबर सुरक्षा पर आधारित नाटक में ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान किया गया। कुल 40 नुक्कड़ नाटक करने का लक्ष्य लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी संदेशों से बचने की सलाह दी गई। बैंकिंग जानकारी या ओटीपी किसी से साझा न करने को कहा गया। जिला प्रशासन की मंजूरी से पश्चिम चंपारण के अलग-अलग प्रखंडों और सार्वजनिक जगहों पर कुल 40 नुक्कड़ नाटक करने का लक्ष्य है। इसका मकसद सरकारी योजनाओं और जनहित के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाना है।
नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता और साइबर सुरक्षा का मैसेज:बेतिया के विभिन्न प्रखंडों और सार्वजनिक स्थलों पर होंगे 40 नुक्कड़ नाटक
