Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल में हिंसा के बाद बॉर्डर पर 'हाई अलर्ट':सुनसरी में झड़प, एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी; नो-मैंस-लैंड के आसपास स्पेशल पेट्रोलिंग


नेपाल के सुनसरी में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जनकपुर, सिरहा और गोलबाजार सहित कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इन ताजा हालातों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जयनगर, इनरवा और लदनियां जैसे सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान हाई अलर्ट पर हैं। लदनियां प्रखंड स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को एसएसबी ने सघन गश्ती अभियान चलाया। पिपराही एसएसबी कैंप के जवानों और अधिकारियों ने नो-मैंस-लैंड में पिलर संख्या 253/1 और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच, तलाशी और सत्यापन किया जा रहा है। बिना वैध पहचान पत्र और आवश्यक जांच के किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में लागू कर्फ्यू और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है और सीमा से जुड़ी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य दोनों देशों की सीमा पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। नेपाल में लागू कर्फ्यू का असर सीमावर्ती क्षेत्रों के कारोबार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सीमा से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए भारतीय बाजारों में आते थे, वहीं भारतीय नागरिक भी नेपाल घूमने जाते थे। वर्तमान परिस्थितियों और कड़ी सुरक्षा जांच के कारण आवाजाही लगभग थम गई है, जिससे सीमावर्ती बाजारों के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles