Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नौला चौक पर शराब बोतल गिरने का मामला:पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की


बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला चौक पर होली से पहले सड़क पर शराब की बोतलें गिरने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है और घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नौला निवासी छोटू कुमार (पिता: सुखो यादव) और नंदन कुमार (पिता: रामकृपाल पासवान) के रूप में हुई है। दोनों की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, होली से पूर्व मोटर साइकिल से बोरे में बंद शराब की खेप सूर्यपूरा से नौला ले जाई जा रही थी। इसी दौरान नौला चौक के पास बोरे से शराब की बोतलें सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, घटना स्थल पर एक धंधेबाज का मोबाइल फोन गिर गया था, जिसे नौला पिकेट पुलिस ने बरामद कर लिया। इसी मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने दोनों कारोबारियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles