Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

न्यूटाउन में 2000 बेड का अस्पताल और DRDO प्रोजेक्ट, जानिए बंगाल के लिए अदाणी और अंबानी का क्या है मास्टर प्लान

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

राज्य में निवेश आकर्षित करने की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अगले सप्ताह मुंबई का दौरा कर सकते हैं. इस दौरान वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात कर उन्हें बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में बड़े कॉरपोरेट समूहों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने उन्हें फोन कर परिवार के गणेश पूजा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया था.

24 को कोलकाता आयेंगे गौतम अदाणी

मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 सितंबर को वह कोलकाता के पास न्यूटाउन में अदाणी समूह की ओर से प्रस्तावित 2,000 बेड वाले अस्पताल के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

जूनपुट में रक्षा परियोजना स्थापित करेगा डीआरडीओ

मुख्यमंत्री ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के जूनपुट में प्रस्तावित रक्षा परियोजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को स्थापित करने के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस परियोजना के संबंध में पिछली सरकार को पत्र भेजा था, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया. उन्होंने कहा : हमने उस पत्र का जवाब दे दिया है. हालांकि, मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ की जूनपुट में हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए एक केंद्र स्थापित करने की योजना है.

रोबोटिक फायर-फाइटिंग सिस्टम का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक फायर-फाइटिंग सिस्टम का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस तकनीक की मदद से उन स्थानों पर भी आग बुझायी जा सकेगी, जहां बड़े पारंपरिक फायर टेंडर नहीं पहुंच पाते. उनके मुताबिक, ऐसी तकनीक आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में मददगार हो सकती है.

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में 6,000 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की 6,000 करोड़ रुपये की विस्तार परियोजना पूरी हो चुकी है और दुर्गापूजा से पहले इसकी शुरुआत कर दी जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 33 कंपनियों को परियोजनाएं स्थापित करने के लिए जमीन सौंपेगी. निवेश से जुड़ी ये घोषणाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब भाजपा नीत राज्य सरकार पश्चिम बंगाल को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने और देश-विदेश की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज नयी दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वह शनिवार को नयी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में शामिल होंगे. भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए शनिवार को रात्रिभोज का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र

The post न्यूटाउन में 2000 बेड का अस्पताल और DRDO प्रोजेक्ट, जानिए बंगाल के लिए अदाणी और अंबानी का क्या है मास्टर प्लान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles