Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

न्यूनतम मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों ने ठेकेदार का फूंका पुतला


नोवामुंडी| प्रखंड के कादाजामदा पंचायत के सारबिल गांव से रूतागुटू तक निर्माणाधीन पीसीसी पथ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने संवेदक के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका । मजदूरों ने बताया कि सारबिल से जोजो साई गांव तक 1800 मीटर लंबाई पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है। पथ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नौ घंटे काम लिया जाता है। इसी से नाराज मजदूरों ने पथ निर्माण की जिम्मेवारी लिए संवेदक राजीव बेदी का पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान राजीव बेदी मुर्दाबाद,ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के अशोक कुमार इंजीनियर मुरादाबाद,ग्रामीण मुंडा होश में आओ, ठेकेदार का पक्ष लेना बंद करो,कार्यस्थल पर योजना बोर्ड लगाना होगा,न्यूनतम मजदूरी समेत बकाया मजदूरी देना होगा,श्रम विभाग होश में आओ आदि नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने ग्रामीण मुंडा पर आरोप लगाते बताया कि मजदूरों से 503 रुपए दैनिक मजदूरी भुगतान के लिए मास्टर रोल में मजदूरों से हस्ताक्षर कराया जाता है। मजदूरों को 300 से 350 रूपए दैनिक मजदूरी थमा दिया जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles