Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पंचायत स्तर पर लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

सिमडेगा| परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित तिथियों के अनुसार पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट ही परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ना है। कोलेबिरा| केलुगा गुमला निवासी 20 वर्षीय प्रमिला कुमारी को सांप ने काट लिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला कुमारी, पिता बिजय गोप को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन बिना देर किए उसे कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार की देखरेख में इलाज हुआ। डॉक्टरों ने समय पर एंटी वेनम देकर उपचार शुरू किया। हालत में तेजी से सुधार हुआ। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद युवती की स्थिति सामान्य है। वह खतरे से बाहर है। समय पर अस्पताल पहुंचने से गंभीर स्थिति टल गई। गुमला| डीएलएसए गुमला के तत्वावधान में मध्यस्थों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पीडीजे अजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए मध्यस्थता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए मध्यस्थों से पूरी निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं को भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील एवं उत्तरदायी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles