Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पंडौल में रावण वध कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क:एसडीएम-एसडीपीओ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, सुरक्षा के निर्देश दिए


पंडौल बाजार में बुधवार को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा एवं सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, अपर थानाध्यक्ष चंद्रदीप ठाकुर, एसआई बिरबल कुमार साह, अनिमा राज,संजय कुमार सिंह एवं पीएसआई सौरभ कुमार गुप्ता उपस्थित थे। वहीं, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, सचिव दिलीप महतो सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम चंदन कुमार झा एवं सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने उपस्थित अधिकारियों तथा पूजा समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही,आयोजन स्थल पर प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने पर जोर दिया। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण को बुधवार को होने वाले रावण वध कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles