Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना के किराना गोदाम में लगी आग:4 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान


पटना में सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित कैटरर के गोदाम में आग लग गई। घटना के बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोदाम से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाने में जुटा रहा। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल मौके पर चार गाड़िया पहुंची है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।किसी प्रकार की जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles