![]()
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हरि निवास इलाके से 17 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता किशोरी की पहचान रामकृष्णा नगर निवासी सौम्या भारती (17) के रूप में हुई है। सौम्या ने रघुनाथ बालिका उच्च विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह अपने खर्च के लिए हरि निवास इलाके में स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम कर रही थी। घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और उन्होंने अपहरण की आशंका जताई है। ड्यूटी पर निकली, फिर नहीं लौटी सौम्या की मां दीपा देवी ने बताया, ‘मेरी बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे हरि निवास इलाके के दुकान में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम करीब 7 बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। मुझे आशंका है कि अपहरण हुआ है।’ उन्होंने बताया, ‘सात दिन पहले मेरे घर पर कुछ अज्ञात लड़कों ने आकर मारपीट की थी। उसमें बिट्टू नामक का लड़का और दूसरे भी शामिल था। उसी घटना दिनके बाद कल से मेरी बेटी लापता हो गई है।’ मारपीट की घटना के बाद शक गहराया सौम्या की मां दीपा देवी के मुताबिक, सौम्या की एक बेस्ट फ्रेंड ने उसकी तस्वीर इंस्टा आईडी पर लगाई थी और उस पर आपत्तिजनक कमेंट लिखे थे। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। इस बात से नाराज होकर 14 जुलाई की दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने सौम्या के परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने शिकायत को लेकर रामकृष्णा नगर थाना पहुंचे। थाने में मामले की शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया। बड़ी बहन का आरोप- पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही सौम्या की बड़ी बहन दिव्या भारती ने बताया, ‘मेरी बहन को तलाशने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। परिवार लगातार परेशान है और पुलिस से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा।’ सौम्या की बहन दिव्या भारती ने कहा कि उनके पिता बैरिया बस स्टैंड के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। वहीं, मकान मालिक द्वारा घर खाली करने का दबाव बनाए जाने से परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। पुलिस कर रही छापेमारी पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद सौम्या को तलाशने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान एक लड़के के घर भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन लड़का परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उनको तलाश रही है।
