Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंग रेप:तीन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा


पटना के नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें एक तिलक समारोह में नृत्य प्रदर्शन के बहाने बुलाया गया था। इस मामले में नौबतपुर थाने में तीन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िताएं मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले की निवासी हैं। वे वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहकर नृत्य के माध्यम से अपनी आजीविका चलाती हैं। तिलक समारोह में दोनों को बुलाया गया था पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घटना 18 जून की है। पीड़िताओं को नौबतपुर के एक गांव में तिलक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर के एक युवक ने की थी। आरोप है कि कुछ युवक उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दोनों बहनों को बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और पूरी रात उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। अगली सुबह आरोपी दोनों बहनों को एक गाड़ी से वापस छोड़ने जा रहे थे। जब वाहन फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचा, तो युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए। माहौल बिगड़ता देख डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और दोनों युवतियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर फुलवारीशरीफ थाने ले आई। इसके बाद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत नौबतपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नौबतपुर पुलिस टीम फुलवारीशरीफ पहुँची और पीड़िताओं को अपने साथ लेकर थाने आई। ​10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी जारी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िताओं के लिखित बयान के आधार पर मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। हिरासत में एक आरोपी, पूछताछ जारी थानाध्यक्ष ने आगे बताया, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles