पटना- बोरिंग रोड चौराहे पर लगेगा कोबरा फाउंटेन:15 फीट ऊंची सोलर पॉम ट्री जयपुर से मंगाई गई, फ्लोरिंग राजस्थान से मंगाई लाइमस्टोन से की गई

Date:


पटना के बोरिंग रोड चौराहे की सूरत बदल गई है। यहां चौराहे के इर्द-गिर्द 3500 स्क्वायर फीट में ब्यूटीफिकेशन का काम किया गया है। यहां सोलर पॉम ट्री लगाया गया है, जिसे जयपुर से मंगाया गया है। यह लाइट करीब 15 फीट ऊंची है, जिसमें 500 वाट की बल्ब लगाई गई है। यह पूरी तरह से सोलर लाइट है, इसलिए रात में सोलर एनर्जी से जलती है। यहां के रास्तों की फ्लोरिंग राजस्थान से मंगाई गई लाइमस्टोन से की गयी है, जो ड्यूरेब्लिटी और सौंदर्य दोनों प्रदान करती है। 500 स्क्वायर फीट के एरिया में 2500 प्लांट्स लगाए गए इसका काम बुडको द्वारा किया गया है। 500 स्क्वायर फीट में ग्रीन वॉल बनाया गया है। इसके लिए चौराहा स्थिति शिव मंदिर के पीछे की दीवार को चिह्नित किया गया था। मंदिर की रिपेयरिंग, पेंटिंग, ग्लोरिंग करके ग्रीन वॉल बनाया गया है। ग्रीन वॉल में 500 स्क्वायर फीट के एरिया में 2500 प्लांट्स लगाए गए हैं। यह खास तरह की डिजाइनिंग होती है, जिसमें ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगते हैं, जहां पर पानी ऑटोमेटिक एक स्विच ऑन होता ही सारे प्लांट में अपने आप चले जाते हैं। कोबरा फाउंटेन से सजा बोरिंग रोड वहीं, यहां मौजूदा फाउंटेन को भी हटाकर नया लगाया गया है। दिल्ली से फाउंटेन को मंगाया गया है, जो की पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील की बनी है। कोबरा शेप का यह फाउंटेन है। वहीं, यहां पर ‘मेरा पटना मेरी जवाबदेही’ का बोर्ड भी लगाया गया है और साथ ही पूरे एरिया में फसाड लाइट लगाई गई है। यहां पहले से स्थित पुलिस बूथ को भी अपने स्थान से आगे बढ़ाया गया है और रिनोवेट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp