Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Gumla Coldest District | Jharkhand Temp Rise 5-6°C; Rain Likely 27-28 March 2026

झारखंड के मौसम में बीते 24 घंटे के दौरान मिलाजुला असर देखने को मिला। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन के समय आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि मौसम शुष्क बना रहा। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ग

.

वहीं मेदिनीनगर में 33.6 डिग्री और जमशेदपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान के स्तर पर गुमला सबसे ठंडा जिला बना रहा।

राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह-सुबह आंशिक बादल छाये रहे।

राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह-सुबह आंशिक बादल छाये रहे।

यहां 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खूंटी, लोहरदगा और रांची में भी न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहा, जिससे शाम और रात में ठंड का एहसास बना रहा।

अगले चार दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत

मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल 24, 25 और 26 मार्च को मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री है, वह बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह खूंटी का न्यूनतम तापमान 15 से बढ़कर 17 डिग्री तक जाने के आसार हैं। इसके बावजूद शाम के समय हल्की ठंडी हवा लोगों को ठंड का एहसास कराती रहेगी।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री है, वह बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री है, वह बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।

27-28 मार्च को बारिश और वज्रपात

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। 27 मार्च के लिए पूरे झारखंड में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो सकता है। विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और खुले स्थानों पर सावधानी रखने की सलाह दी है।

सुबह में कुहासा, दिन में बदलता मौसम

राज्य के कई हिस्सों, खासकर रांची, खूंटी और लोहरदगा में सुबह के समय घना कुहासा भी देखने को मिल रहा है। सुबह 6:30 बजे तक दृश्यता कम रहने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

फिलहाल मार्च के इस बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी के बीच ठंड का एहसास करा दिया है।

फिलहाल मार्च के इस बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी के बीच ठंड का एहसास करा दिया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 मार्च से एक बार फिर आसमान साफ होगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। फिलहाल मार्च के इस बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी के बीच ठंड का एहसास करा दिया है, जिससे यह महीना सामान्य से अलग नजर आ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles