Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में अज्ञात व्यक्ति ने छत से कूदकर जान दी:मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था


पटना के नाला रोड स्थित कैलाश गली में आज शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति ने पहले एक गाड़ी का शीशा तोड़ा और फिर पल्लवी अपार्टमेंट के सामने कैलाश गली में स्थित संजय शर्मा के एक खाली मकान में घुस गया। मकान में मौजूद संजय शर्मा की पत्नी के चिल्लाने पर वह दो मंजिला छत पर चढ़ गया। उसने रेलिंग फांदकर अपने दोनों पैर नीचे लटका दिए, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कदम कुआं थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस लगातार उसके परिवार की तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles